Saturday 20 September 2014

भारत के ग्लेशियर

गत मई 2014  में 4 दिनों के लिए कुमाऊं की कुछ प्रसिद्द जगहों पर जाने का मौका मिला। इन चार दिनों की यात्रा का पहले से कोई भी प्लान नहीं था. अचानक कार्यक्रम बना और चल दिए. इन चार दिनों में हम जागेश्वर, अल्मोड़ा, बिनसर पार्क, कौसानी और पांडव खोली  आदि जगहों पर गये. जब हम लोग बिनसर से बागेश्वर होते हुए कौसानी जा रहे थे तब रास्ते में बागेश्वर के पास एक दिशा सूचक बोर्ड  दिखा।जिसमे  पिण्डारी ग्लेशियर की दूरी दर्शायी गयी थी. बागेश्वर से पिण्डारी ग्लेशियर की दूरी 56 किलोमीटर है.दूरी पढ़ने के बाद अचानक मन से आवाज आयी कि क्यों न पिण्डारी ग्लेशियर चला जाए, पास ही तो है. सहयात्री परिवार सदस्यों से राय ली गयी.बहुमत जाने के पक्ष में था जो विरोध में थे उन्होंने अपनी राय व्यक्त करते न् जाने के दो काऱण बताये पहला यह हम लोग पहले से इसके बारे में तय करके नहीं आये थे न ही इसके लिए हमारे पास आवश्यक सामान जैसे कपडे इत्यादि थे।  दूसरा हमारे पास इस यात्रा को करने के आवश्यक जानकारी भी नहीं थी जिसके अभाव में हमें यात्रा में मुश्किलें आने का अंदेशा भी था.इन् कारणों से अल्पमत के सदस्यों की राय का सम्मान करते हुए यात्रा पर जाने का विचार छोड़ दिया।

कौसानी पहुँचने के बाद जब सभी लोग रात्रि भोजन के वार्तालाप कर रहे थे तभी चर्चा के दौरान यह विचार आया कि क्यों न पिण्डारी ग्लेशियर के साथ ही उत्तराखंड और हिमाचल के महत्वपूर्ण ग्लेशियर्स के बारे जानकारी एकत्र कर इसे संकलित किया जाए ताकि भविष्य में इस जानकारी के आधार पर यात्रा का कार्यक्रम बनाया जा सके तथा इसको ब्लॉग पर प्रकाशित भी किया जाए जिसके कि इसका लाभ दूसरे लोगों को भी मिल सके. तदुनसार ग्लेशियर के बारे में जानकारी एकत्र कर इनको प्रकाशित करने का एक छोटा सा प्रयास कर रहा हूँ. 
भारत में वैसे तो अनगिनत छोटे बड़े ग्लेशियर्स हैं. मुख्यता यह जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में स्थित है. मुख्य ग्लेशियर की नीचे सूचीबद्ध किया गया है. 
  • जम्मू और कश्मीर प्रदेश 
  1. सियाचिन 
  2. पार्कचीक 
  3. नुब्रा 
  4. नून कुन 
  • हिमाचल प्रदेश 
  1. चन्द्रा ग्लेशियर 
  • उत्तराखंड 
  1. गंगोत्री ग्लेशियर 
  2. मिलम 
  3. पिण्डारी 
  4. कफनी 
  5. नामिक 
उपरोक्त ग्लेशियर में अधिकांश लोग नुब्रा, गंगोत्री, पिंडारी, कफनी और चंद्रा ग्लेशियर की यात्रा करते हैं. इन ग्लेशियर के बारे में विस्तृत जानकारी यथा भौगोलिक स्थिति, यात्रा मार्ग, आवागमन और रहने खाने के साधन इत्यादि की जानकारी अगली पोस्ट में 

No comments:

Post a Comment